बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा जनपदीय यूपी-112 को कम से कम रिस्पांस टाइम पर मौके पर पहुंचकर तत्काल आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु दिए गए सख्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में आज दिनांक-04/06/2026, समय 11:26 बजे, इवेंट न0-11082 कालर हर्षवर्धन सिंह, घटना स्थल, संयुक्त चिकित्सालय देहात कोतवाली, जिला बलरामपुर ने काल करके बताया कि 03 वर्ष की एक बच्ची जिसका नाम जागृति है और उसने कपड़ा लाल टीशर्ट हाफ लोअर कलर सांवला पता गोठवा थाना भिनगा जिला श्रावस्ती है घटना स्थल से गुम हो गई है तत्काल पुलिस सहायता चाहिए।
इस सूचना पर तैनात पीआरवी 5453 तत्काल मौके पर पहुंचा कर तत्काल बच्ची को पूरे अस्पताल परिसर में खोजा गया जिसके बाद बच्ची आरटीओ ऑफिस के सामने रोड पर रोते हुए मिली, संबंधित घटना के बारे में थाना देहात कोतवाली को सूचित किया गया मौके पर बच्ची के परिजन को बुलाकर बच्ची की पहचान कराई गई व स्पष्ट हो जाने पर उन्हें स्थानीय थाने की पुलिस की मौजूदगी में परिजनों को सुपुर्द किया गया।अपने बच्ची को सकुशल प्राप्त कर परिजनों ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बलरामपुर पुलिस /यूपी-112 की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know