बलरामपुर- थाना गैण्डास बुजुर्ग क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पिपराराम में हुई हत्या की घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा स्वयं घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से अवलोकन कर अधिकारियों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा साक्ष्यों के संकलन एवं निष्पक्ष विवेचना हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा हर संभव विधिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि घटना में शामिल सभी अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की तत्पर कार्रवाई के परिणामस्वरूप प्रकरण में नामजद एवं प्रकाश में आए सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजा जा चुका है। साथ ही प्रकरण की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष गैण्डास बुजुर्ग राजीव कुमार मिश्र व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know