बलरामपुर- स्वर्ण आर्मी के पदाधिकारी व सदस्य आगामी 5 सितंबर को पैदल मार्च करके विरोध जताएंगे। पैदल यात्रा सुबह वीर विनय चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। जहां पदाधिकारी जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर अपनी बात कहेंगे।
 मीडिया प्रभारी शिवांशु शुक्ला ने बताया कि आरक्षण हटाओ, यूजीसी के विरोध में तथा एससी एसटी समाप्त करने के लिए प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्वक विरोध जताते हुए सभी लोग कलेक्ट्रेट में पहुंचकर गया ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने भारी संख्या में लोगों को पहुंचाने की अपील की है।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने