बलरामपुर- जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में मॉडर्न इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। 
गीत प्रतियोगिता में कक्षा 12-B की आयुषी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा 12-C की वैष्णवी चतुर्वेदी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
इसके अतिरिक्त गीत प्रतियोगिता में अंजली गुप्ता, साक्षी त्रिपाठी एवं मनीषा कनौजिया को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रघुवंश मणि त्रिपाठी एवं गगन मिश्रा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने