जलालपुर, अम्बेडकर नगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व शुक्रवार को जलालपुर नगर में अत्यंत हर्षोल्लास, आस्था एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नगरवासियों ने इस अवसर पर पूरी श्रद्धा के साथ भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की।
पलटू साहेब मंदिर, संगत मंदिर के बाहर, श्री शीतला माता मठिया मंदिर, चक्र सुदर्शन मंदिर एवं दुर्गा माता मठिया मंदिर—को बिजली की झालरों, रंग-बिरंगे फूलों एवं आकर्षक झूलों से सजाया गया। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। मंदिरों में भजनों एवं कीर्तन से वातावरण गूंजता रहा। 
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुँचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। माता-पिता ने अपने बच्चों को राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा में सजाकर भक्ति का संदेश दिया। माखन-मिश्री, पंचामृत, फल एवं लड्डुओं का विशेष भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। महिलाओं ने सामूहिक भजन-गायन एवं झूला उत्सव का आयोजन किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने