बलरामपुर - उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित माटीकला टूल-किट्स वितरण योजना के अंतर्गत निःशुल्क विद्युत चालित चाक एवं पगमिल मशीन प्राप्त करने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 07 सितंबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे 
 भवन, बलरामपुर में आयोजित किया जाएगा।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत पोर्टल के माध्यम से विद्युत चालित चाक एवं पगमिल मशीन के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर साक्षात्कार में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा माटीकला से जुड़े आर्थिक रूप से कमजोर एवं परंपरागत शिल्पकारों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माटीकला टूल-किट्स वितरण योजना संचालित की जा रही है।
साक्षात्कार में प्रतिभाग करने वाले सभी आवेदक अपने साथ राशन कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, निवास प्रमाण-पत्र तथा जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) सहित सभी आवश्यक अभिलेख अनिवार्य रूप से लेकर आएं।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने सभी संबंधित आवेदकों से अपील की है कि वे 07 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे विकास भवन,में आवश्यक मूल अभिलेखों एवं उनकी प्रतियों के साथ समय से उपस्थित होकर साक्षात्कार में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। निर्धारित साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के माध्यम से पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                 रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने