उतरौला बलरामपुर-विधानसभा बलरामपुर सदर ग्राम भीखपुर में और विधानसभा उतरौला वाइट हाउस में 'विश्वकर्मा शिल्पकार पीडीए सम्मेलन लक्ष्य-2027' का आयोजन जिला अध्यक्ष माननीय मणिक लाल कश्यप जी की अध्यक्षता में किया गया। विश्वकर्मा समाज द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान सांसद राम शिरोमणि वर्मा और गैसड़ी विधायक राकेश यादव जी, पूर्व विधायक माननीय अनवर हाशमी जी, पूर्व विधायक माननीय जगराम पासवान जी सहित सपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए राम आसरे विश्वकर्मा जी ने कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील करते हुए कहा कि पीडीए की एकजुटता ही प्रदेश में बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगी।
पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राम मंदिर चंदा प्रकरण का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि "चोरी बड़े लोगों ने की, लेकिन बड़े चंदा चोरों को बचाया जा रहा है, जबकि छोटे लोगों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है।"
धर्म के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "समाजवादियों के घरों में भगवान राम, भगवान शिव और बजरंगबली की तस्वीरें और मूर्तियां हैं। ऐसे में सबसे बड़े पुजारी समाजवादी लोग हैं, भाजपा कब से पुजारी हो गई। इस कार्यक्रम में उमाशंकर विश्वकर्मा जी, बृजेश विश्वकर्मा जी, नानबाबू विश्वकर्मा जी, सहित बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राम सागर अकेला, मनीष चंद सोनकर , कृष्ण कुमार गिहार, विजय मौर्य जी, परवेज उमर जी, सुमैया राणा जी, राम दयाल यादव जी, परशुराम वर्मा जी, डॉ अहसान खान, अनवर महमूद, कृष्ण कुमार यादव जी, नरसिंह पाल यादव जी, ओंकार पटेल जी, रमाकांत दुबे जी, जिला मीडिया प्रभारी गणेश यादव जी, परशुराम बौद्ध जी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने