सेवा में,

 

माननीय पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी लखनऊ, उत्तर प्रदेश

 

विषय- अर्थ एवं संख्या विभाग में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा, नियमितीकरण, लंबित वेतन भुगतान तथा कर्मचारियों के शोषण के संबंध मे

 

न्याय दिलाए जाने हेतु प्रार्थना-पत्र।

 

महोदय,

 

सविनय निवेदन है कि हम सभी कर्मचारी अर्थ एवं संख्या विभांग में ASUSE एवं PLFS परियोजनाओं के अंतर्गत कार्यरत हैं। हमारा चयन नियोजन विभाग के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन, परीक्षा, साक्षात्कार एवं अभिलेख सत्यापन के उपरांत किया गया था। वर्तमान में हमारी सेवाएं GA DIGITAL WEB WORLD PRIVATE LIMITED एवं URMILA INTERNATIONAL PRIVATE LIMITED कंपनी के माध्यम से आउटसोर्सिंग व्यवस्था के अंतर्गत संचालित की जा रही है।

 

अर्थ एवं संख्या विभाग प्रदेश की आर्थिक, सामाजिक एवं रोजगार संबंधी नीतियों के निर्माण हेतु महत्वपूर्ण

 

सांख्यिकीय आंकड़े उपलब्ध कराता है ASUSE (असंगठित क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण) एवं PLFS (आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण) सर्वेक्षणों के माध्यम से रोजगार, बेरोजगारी, उद्योग, स्वरोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों से संबंधित आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं, जिनके आधार पर सरकार विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों का निर्माण करती है तथा प्रदेश की वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हम सभी कर्मचारी प्रदेश के सभी जनपद में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ विभागीय सर्वेक्षण एवं सांख्यिकीय कार्यों का निर्वहन कर रहे है।

 

महोदय, अत्यंत खेद के साथ अवगत कराना पड़ रहा है कि वर्तमान में अर्थ एवं संख्या विभाग विभाग के अंतर्गत कार्यरत ASUSE एवं PLFS के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को 30 जून तक कार्यमुक्त किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

 

वर्तमान में 'हम सभी कर्मचारी प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विभागीय कार्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। बिना किसी वैकल्पिकं व्यवस्था के सेवाएं समाप्त किए जाने से न केवल कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के समक्ष आजीविका का संकट उत्पन्न होगा, बल्कि विभागीय कार्य भी प्रभावित होगे।

 

महोदय, हम सभी कर्मचारी अपने रोजगार एवं भविष्य की सुरक्षा को लेकर अत्यंत चिंतित हैं। प्रदेश की अर्थव्यवस्था से जुड़े इतने महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न करने वाले कर्मचारियों को इस प्रकार हटाया जाना न्यायोचित प्रतीत नहीं होता।

 

आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा समय से वेतन भुगतान नहीं किया जाता है, कर्मचारियों के बीच यह भावना है कि आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा हमारी समस्याओं के प्रति अपेक्षित संवेदनशीलता नहीं दिखाई जा रही है, जिससे हम सभी स्वयं को उपेक्षित एवं शोषित महसूस कर रहे हैं।

 

चूंकि नियोजन विभाग का दायित्व माननीय मुख्यमंत्री जी के ही पास है, और माननीय मी जी एवं सरकार के मंत्री महोदय द्वारा सदन के माध्यम से कहा जाता है कि आउटसोर्सिग शोषण नहीं होगा एवं सभी के लिये निगम बनाया जा रहा है।

 

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि आपके माध्यम से हम सभी शोषित कर्मचारीयों

 

1. ASUSE एवं PLFS परियोजना में कार्यरत सभी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त न की जाएं तथा सेवाओं का नवीनीकरण / समायोजन कर रोजगार की निरंतरता सुनिश्चित की जाए।

 

2. आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए सेवा सुरक्षा एवं भविष्य की रोजगार नीति बनाई जाए।

 

3. सभी कर्मचारियों का लंबित वेतन, क्षेत्रीय यात्रा भत्ता (TA/DA) एवं अन्य देय भुगतान शीघ्र कराया जाए।

 

4. वर्षों से कार्यरत अनुभवी कर्मचारियों को प्राथमिकता देते हुए नियमितीकरण अथवा स्थायी रोजगार की व्यवस्था की जाए।

 

5. आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा कर्मचारियों के शोषण, वेतन भुगतान में देरी एवं अन्य शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

 

6. कर्मचारियों के सम्मान, कार्यस्थल सुरक्षा एवं श्रम अधिकारों की रक्षा हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।

 

7. भविष्य में बिना पूर्व सूचना एवं वैकल्पिक ध्यवस्था के कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त न किए जाने की व्यवस्था की जाए।

 

इसी संबंध में हम सभी शोषित कर्मचारी दिनांक 22 जून को प्रातः लखनऊ पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण ढंग से आपके समक्ष तथा संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखना चाहते है।

 




अतः आपसे सादर निवेदन है कि उपरोक्त तथ्यों एवं मांगो पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष हमारा पक्ष रखने का कष्ट करें तथा हमारी सेवाओं की निरंतरता, लबित भुगतान तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु आवश्यक कार्रवाई कराने की कृपा करें।

 

इसके लिए हम सभी कर्मचारी सपरिवार आपके सदैव आभारी रहेंगे।

 

संलग्नक - उपरोक्तानुसार

 

EM

 

भवदीय,

 

समस्त कर्मचारी ASUSE एवं PLFS परियोजना अर्थ एवं संख्या विभाग, उत्तर प्रदेश


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने