उतरौला बलरामपुर- तहसील क्षेत्र के ग्राम बनगवां के निवासी एक व्यक्ति द्वारा पैतृक भूमि के कथित बैनामे को लेकर की गई शिकायत की जांच प्रशासनिक स्तर पर की गई। शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी दादी के हिस्से की भूमि का बैनामा कर दिया गया है, जिससे उसके अधिकार प्रभावित हो रहें हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया, कि परिवार की पैतृक भूमि के सम्बन्ध में अनियमितता की गई है। मामले की जांच के लिए क्षेत्राधिकारी के स्तर से जांच कराई गई, जिसमें सम्बन्धित पक्षों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। जांच रिपो र्ट में उल्लेख किया गया है कि सम्बन्धित भूमि ग्राम बनगवां, परगना एवं तहसील उतरौला में स्थित है। अभिलेखों के अनुसार भूमि के विभिन्न हिस्सों का समय समय पर बैनामा किया गया था। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि उसे उक्त भूमि के सम्बन्ध में पूरी जान कारी नहीं दी गई, और उसके हिस्से के अधि कार प्रभावित भी हो रहें हैं। वहीं पर दूसरे पक्ष का कहना है कि भूमि का बैनामा विधिक प्रक्रिया के तहत किया गया था, तथा राजस्व अभिलेखों में दर्ज तथ्यों के आधार पर कार्यवाही भी की गई है। जांच के दौरान दोनों पक्षों के कथनों और उपलब्ध दस्ता वेजों का परीक्षण किया गया।रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि सम्बन्धित प्रकरण में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन के द्वारा आवश्यक कानूनी कार्य वाही की गई है। पुलिस द्वारा सम्बन्धित व्यक्ति यों के विरुद्ध निवारक धाराओं में कार्यवाही किए जाने की बात भी सामने आई है प्रशास निक अधिकारियों के अनुसार जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, और लोग प्रशासन के अन्तिम निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know