जलालपुर,अम्बेडकर नगर। मालीपुर रोड स्थित एक सरिया की दुकान पर टैक्स डिपार्टमेंट के ‘सचल दस्ते’ की छापेमारी के दौरान एकजुट हुए व्यापारियों की छापेमारी करने आई टीम के साथ जमकर नोंकझोंक हुई। बताया जाता है कि सुल्तानपुर से आई इस टीम ने सरिया लदे एक ट्रक का पीछा करते हुए दुकान पर पहुंचकर ड्राइवर से बिल मांगा। इसी दौरान मौके पर पहुंचे व्यापारियों और टीम के बीच जमकर नोंकझोंक हुई।
मौके पर एकत्रित व्यापारियों ने टीम के अधिकारी राजेंद्र चक्रवर्ती से आईडी कार्ड मांगा और उन्हें गाड़ी से उतरकर बातचीत के लिए बुलाया।अधिकारी के वार्ता के लिए न आने पर व्यापारी आक्रोशित उठे।
दुकानदार लल्ला अग्रहरि ने आरोप लगाया कि अधिकारी के आने से पहले ही सुरक्षा में लगे सिपाही के द्वारा दुकान रिश्वत की मांग की गई। व्यापारियों का कहना है कि अधिकारी खुद दुकान पर नहीं आए, बल्कि उन्हें गाड़ी के पास बुलाया गया, जिससे पूरी कार्रवाई पर संदेह पैदा हो गया।सचल दस्ते की इस छापेमारी के दौरान अफरा तफरी मची रही। वहीं इस संबंध में अंबेडकर नगर जीएसटी अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि अंबेडकर नगर में मोबाइल दस्ता न होने के चलते सुल्तानपुर जिले की टीम के पास अमेठी और अंबेडकर नगर का भी प्रभार है। वही सचल दस्ता प्रभारी राजेंद्र चक्रवर्ती ने बताया कि संदेह होने पर ट्रक का पीछा किया गया था।यहां व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा।बिल पर लिखा गाड़ी नंबर गलत था।जिसे बाद में संशोधित कर दिया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने