उतरौला बलरामपुर - थाना कोतवाली उतरौ ला क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर में मेडिकल स्टोर के संचालक पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि दवा लेने के लिए गई थी,कि आरोपी ने जांच करने के बहा ने छेड़छाड़ की। साथ ही उससे अश्लील बातें भी कीं और माइंड वॉश करने का प्रयास भी किया। घटना के बाद पीड़िता ने थाना कोतवाली उतरौला में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनु सार आरोपी की पहचा न आदिल पुत्रइसराइल निवासी मोहल्ला गांधी नगर के रूप में हुई है। वह पटेल नगर में स्थित मेडिकल स्टोर पर संचा लित करता है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की सम्बन्धि त धाराओं में केस दर्ज करके आरोपी को हिरा सत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाए गी। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्य वाही की जाएं, और मेडिकल स्टोरों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know