उतरौला बलरामपुर - 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत शनि वार को भारतीय विद्यालय इण्टर कॉलेज के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्य क्रम का शुभारम्भ विधायक राम प्रताप वर्मा ने किया। इस दौरान नगर पालिका के सभी अधिकारी कर्मचारी,व सभासद, और गणमान्य लोगों ने मिलकर पौध-रोपण किया। सभी ने पर्या वरण संरक्षण का संकल्प भी लिया, और अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देख भाल करने की अपील भी की गई। विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्किपर्यावरण संरक्षण और आनेवाली पीढ़ियों के प्रति हमारी पूरी जिम्मेदारी है। उन्होंने लगाए गए पौधों की सुरक्षा औरनियमित देखभाल सुनिश्चित करने पर भी बल दिया
नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चन्द्र गुप्ता ने कहा कि पौधा लगाना जितना महत्व पूर्ण है, उसे वृक्ष बनाना उससे भी अधिक आव श्यक है। इस कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सरोज, कुमेश कुमार सरोज, देवानन्द गुप्ता, फरीद गुप्ता, प्रह्लाद सोनी, अंकुर कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, महिपाल चौधरी, बल राम गुप्ता, दीपककुमार चौधरी, विजय पाल वर्मा, नीरज कुमार गुप्ता, विकास कुमार गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, सुरेन्द्र कृष्ण श्रीवास्तव, आशीष कुमार कसौधन, सरन जीत सैनी, एमन रिज वी, मनोज कुमारकसेरा दुर्गेश बाल्मीकि के अलावा गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know