जनपद बलरामपुर ललिया - थाना ललिया परिसर में क्षेत्राधिकारी ललिया डी0के0 श्रीवास्तव की उपस्थिति में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी ललिया महोदय ने उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे स्वयं अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा अपने आसपास के लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करें, वृक्षारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में लगाए गए सभी पौधों की देखरेख एवं संरक्षण की जिम्मेदारी निर्धारित की गई तथा उनके समुचित रखरखाव का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर थाना ललिया के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know