अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित शक्ति केंद्रों एवं मंडलों की मासिक बैठकों के क्रम में रविवार को जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की मासिक बैठक और टिफिन कार्यक्रम आयोजित की गई। बैठक के उपरांत जनपद के सभी बूथों पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
धर्मूपुर पंचायत भवन और बिहरा बूथ पर पौधारोपण के बाद जिला बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर पौधरोपण कर उसकी देखभाल का भी संकल्प ले। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण प्राप्त होगा। उन्होंने संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से ही संभव है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने का आह्वान किया।बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक और बूथों पर पौधारोपण करने वालों में मुख्य रूप से एम एल सी डॉ हरिओम पाण्डेय,विधायक धर्म राज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा, रमा शंकर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा साधु, सुधीर सिंह मिंटू, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल,चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ओंकार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह, प्रतिनिधि आनंद वर्मा,जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, डॉ रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, सुमन पाण्डेय, रफत एजाज,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा, संजय सिंह, शिव पूजन राजभर,डॉ विनोद कुमार,मनीष मिश्र, शाश्वत मिश्र, धीरेंद्र प्रताप सिंह,आनंद श्रीवास्तव, आकाश वर्मा,जावेद मलिक, विजय विश्वकर्मा, रितु बहल,अंजू पाण्डेय, अंकित मंडेला,सुनीता चौहान,गौरव श्रीवास्तव, तेजस्वी जायसवाल, सदावृज राजभर, सूर्यकांत वर्मा, स्वदेश गौतम, विनय सिंह , अंकित अग्रहरि आदि शामिल रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know