उतरौला बलरामपुर -थाना कोतवाली उतरौ ला अन्तर्गत ग्राम पंचा यत महुवा धनी के सुरा हियां देवर गांव के निकट राप्ती नदी में 9 वर्षीय बच्चे की डुबने से तलाश जारी है।
गांव के निवासी बृजेश कुमार पुत्र रक्षा राम आयु लगभग 9 वर्ष दोपहर के लगभग तीन बजे गांव के अन्यबच्चों के साथ नदी किनारे खेल रहा था। खेलते समय अचानक उसका पैर फिसल जाने वह गहरे पानी में चला गया बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी तलाश करने के बाद भी बच्चे का कोई अता पता नहीं चला सका।
सूचना पर यू पी 112 पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी उपजिलाधि कारी उतरौला व प्रभा री निरीक्षक थाना कोत वाली उतरौला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी, प्रभारी निरीक्षक व लेखपाल की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। नाव व स्थानीय गोताखोरों से नदी में तलाश कराई गई, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। उपजिला धिकारी उतरौलामनोज कुमार सरोज ने बताया कि अंधेरा होने के कार ण रेस्क्यू रोक दिया गया है। मंगलवार की सुबह प्रशिक्षित गोता खोरों की टीम बुलाकर दोबारा तलाश कराईं जाएगी। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर पुलिस इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know