उतरौला बलरामपुर -नगर के मोहल्ला रफी नगर में तीन दिवसीय सालाना उर्स रविवार की सुबह कुल शरीफ का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।125 वां सालाना उर्स ए मुक़द्दस के रवि वार को मगरिब के बाद जारी लंगर में भारी संख्या में आए अकीदत मंदों ने लंगर खाया। ईशा की नमाज के बाद बाबा हज़रत ख्वाज़ा हसन जैनुल्लाह शाह शफी की दरगाह के सामने शनिवार की रात्रि में एक कव्वाली का आयोजन किया गया। मसकनवा के मशहूर कव्वाल किसमत अली, और रेतवा गाढ़ा के अकबर अली व असलम जाफराबादी को देखने-सुनने के लिए मौके पर लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। मशहूर कव्वालों ने अप नी बेहतरीन कव्वाली से इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दी। मौजूद लोग कव्वाली पर सभी लोग झूमते हुए नजर आए। कमेटी के सदर महफूज गनी व अन्य सदस्यों ने आयोजन की सारी जिम्मेवारी संभाल रखी थी। इससे पूर्व कमेटी के सदस्यों, अकीदतमंदों व कव्वा लों ने दरगाह पर चादर पोशी कर देश में खुश हाली के लिए दुआएं मांगी। देर रात्रि तकचले इस प्रोग्राम में नगर सहित आस पास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कव्वालों की कव्वालियों ने अकी दतमंदों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा का व्यापक इंतजाम रहा। कमेटी के सदर महफूज गनी ने बताया कि उर्स में विभि न्न इलाकों से जायरीन आते हैं। कोई भी इस मज़ार पर सच्चे दिल से मन्नत मांगता है, तो वह पूरी होती है। उन्होंने यह भी कहा कि मुसल मानों को सूद,शराब और बेहाई सहित तमाम बुरे कामो से बचना चाहिए। औलिया ए कराम व बुजुर्गाने दीन के बताए हुए मार्ग पर चलने से दीन व दुनिया में कामयाबी मिलती है। कमेटी के सदस्य शहजाद,जावेद आलम, मंजूर कुरैशी, मोहम्मद अहमद हाशमी, डॉक्टर सल मान जमशेद, आसिफ खान, अहमद, नासिर खान, अय्यूब हाशमी, करीम, अरबाज, साबिर समीर, आरजू, मैनुद्दीन फैज अहमद, शोयब कुरेशी, याकूब कुरैशी, नन्हे खान के अलावा भारी संख्या में अकीदत मंद मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know