उतरौला बलरामपुर - इंडियन फिटनेस के द्वारा जनपद बाराबंकी में आयोजित मिस्टर इण्डिया माइन क्लासिक सन 2026 के ओपन क्लासिक बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में आए उतरौला के इमामुद्दीन जैन खान ने चौथा स्थान प्राप्त कर तहसील क्षेत्र को गौरवान्वित किया।
साथ ही साथ 70 से 75 किलोग्राम का भार वर्ग बॉडीबिल्डिंग चैंपियन शिप के टॉप फाइव में चयनित होकर उन्होंने उतरौला का नाम रोशन किया। मिस्टर इण्डिया क्लासिक सन 2026 में देश के कई राज्यों के बॉडी बिल्डरों ने अपने शारीरिक कौशल का प्रदर्शन किया। जिसमें उतरौला के 28 वर्षीय इमामुद्दीन जैन खान ने अपने शानदार शारीरिक बनावट व कौशल का प्रदर्शन करते हुए मिस्टर इण्डिया माइनक्लासिक 2026 के ओपन क्ला सिक बॉडी बिल्डिंग में चौथे स्थान पर कब्जा कर उतरौला के युवा बॉडी बिल्डरों में उत्साह भर दिया है। मिस्टर इण्डिया माइन क्लासि क 2026 में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले उतरौला के इमामुद्दीन जैन खान कोआयोजक की ओर ट्राफी,मेडल, और प्रमाण पत्र व अन्य उपहार देकर उन्हें सम्मा नित किया गया। इससे पूर्व वर्ष 2023 में जैन खान मिस्टर गोण्डा का खिताब अपने नाम कर चुके हैं। तथा मिस्टर लखनऊ एवं अयोध्या महोत्सव में हुए बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भी पदक हासिल कर चुके हैं। जैन खान बल रामपुर जिले के उतरौ ला तहसील में संग्रह अमीन के पद पर कार्य रत हैं। ड्यूटी करने के बाद वह उतरौला के युवा बाडी बिल्डर्स को ट्रेंड करते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार व कोच को दिया है। उनके इस उपलब्धि पर क्षेत्र के बाडी बिल्डर्स ने बधाई दिया है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know