![]() |
| आबादी के बीच बना प्राइवेट गोदाम |
जलालपुर, अंबेडकर नगर। सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और प्रशासनिक प्रयासों के बावजूद क्षेत्र में गैस एजेंसी संचालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस की किल्लत की अफवाहों का फायदा उठाकर एजेंसियों द्वारा जमकर कालाबाजारी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि जलालपुर क्षेत्र की कई गैस एजेंसियों पर इस प्रकार की शिकायतें सामने आ रही हैं। क्षेत्र की भारत गैस एजेंसी जलालपुर पर भी प्राइवेट गोदाम से सिलेंडर वितरण कराने का आरोप लगा है।
बुधवार सुबह भारत गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं ने मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में एजेंसी के प्राइवेट गोदाम पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी दिखाई दे रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं को एजेंसी से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित प्राइवेट गोदाम पर सिलेंडर लेने के लिए भेजा जा रहा है, जहां लोग सुबह करीब 6 बजे से गैस मिलने का इंतजार करते नजर आए।
उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया गया है कि अधिक पैसे देने वाले लोगों को अलग से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे कालाबाजारी की आशंका जताई जा रही है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर उप जिलाधिकारी राहुल गुप्ता स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए जांच की गई। उन्होंने बताया कि एजेंसी संचालक द्वारा निर्धारित स्थान से अलग गैस वितरण के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है, निर्धारित मूल्य से अधिक रुपए लेकर तथा नियम विरुद्ध वितरण करने के मामले की जांच की जा रही है।
इस संबंध में जब भारत गैस एजेंसी जलालपुर के संचालक से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया। स्थानीय उपभोक्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
Author
![]() |
| Jeevan |


एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know