बलरामपुर- समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल ने लोगों से अपील किया है कि ज्ञापन कार्यक्रम में पहुँच कर इसको अंजाम तक पहुंचाने में सहयोग करें।
आप सभी को सादर अवगत कराना है कि श्रावस्ती लोकसभा के जनपद बलरामपुर के विकास खण्ड हर्रैया सतघरवा में कोई रेलवे नहीं है और नेपाल से सटे हरैया सतघरवा ब्लॉक के सबसे करीबी रेलवे स्टेशन कौवापुर में इंटरसिटी ट्रेन नहीं रुकती है इसलिए कौवापुर में इंटरसिटी ट्रेन के ठहराव और बलरामपुर सिटी में झारखंडी स्टेशन पर ठहराव हेतु और गोरखपुर से बस्ती होकर गोण्डा जंक्शन के बीच सैकड़ों ट्रेनें हैं किंतु गोरखपुर से बढ़नी बलरामपुर होकर गोण्डा जंक्शन रेलवे लाइन पर मुश्किल से 1दर्जन ट्रेन है अधिकतर मॉल गाड़ी चलती है इस रेलवे लाइन पर दिल्ली, मुंबई, लुधियाना,पंजाब, अमृतसर आदि महानगरों को जाने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए। गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन को गोरखपुर से बढ़नी तुलसीपुर बलरामपुर होकर गोण्डा जंक्शन रेलवे लाइन पर चलाई जाए, गोरखपुर से महानगरों को जाने वाली अन्य ट्रेनों को भी इस लाइन पर चलाई जाए इन्हीं मांगों को लेकर श्रीमान रेल मंत्री जी को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी महोदय बलरामपुर को सौंपा जाएगा इस अवसर पर आप सब *दिनांक 12 मार्च 2026 दिन गुरुवार समय करीब डेढ़ बजे भारी संख्या में कलेक्ट्रेट बलरामपुर* पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाइए 
*निवेदक*
*समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी लोकसभा श्रावस्ती मो 9628958353*

             हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने