उतरौला बलरामपुर- उतरौला क्षेत्र में स्थित श्री बालाजी इण्डेन गैस सर्विस पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति में अनिय मितता और काला बाजारी के गम्भीर आरोप लगे हैं। इस सम्बन्ध में स्थानीय निवासी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी (लोकतंत्र सेनानी,समाज सेवी) ने जिलाधिकारी बलरामपुर को एक प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि11 मार्च 2026 को गैस एजेंसी पर पर्ची कटवाने के लिए पहुंचे थे, उपभोक्ताओं को बताया गया कि सर्वर काम नहीं कर रहा है और पर्ची नहीं कटेगी। जबकि प्रतिदिन गैस सिलेंडर की गाड़ियां एजेंसी पर पहुंच रही हैं और सिलेंडर कहां भेजे जा रहे हैं, इसकी जान कारी स्पष्ट नहीं दी जा रही है। आरोप है कि एजेंसी से जुड़े कुछ लोग ब्लैक में गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रहे हैं। जानकारी के अनुसार यदि कोई उपभोक्ता 500 से लेकर 1000 रुपये अतिरिक्त सुविधा शुल्क देता है, तो उसे तुरन्त पर्ची काटकर गैस सिलें डर दे दिया जाता है। वहीं पर आमउपभोक्ता ओं को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। यह भी आरोप लगाया गया है,किब्लैक मार्केट के माध्यम से 2000 रुपये तक में गैस सिलेंडर बेचे जा रहे हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशा नी का सामना करना पड़ रहा है।प्रार्थना पत्र में जिलाधिकारी से मांग की गई है कि मामले की जांच कर दोषी कर्म चारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए, तथाउपभोक्ताओं को नियम पूर्वक गैस सिलेंडर उपलब्ध करा या जाए, ताकि आम जनता को हो रही परे शानियों से राहत मिल सके।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने