उतरौला बलरामपुर - प्रार्थी शेष राम साहू पुत्र बली राम निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना गैडास बुजुर्ग तहसील उतरौला जनपद बलरामपुर ने मुख्यमंत्री को सम्बोधि त एक प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी उतरौ ला को देकर कहा कि पेराई सत्र 2025-26 मे चीनी मिल इटई मैदा में अपने गन्ने का विक्रय किया था,परन्तु लगभग तीन माह बीत जाने के बाद भी चीनी मिल मनैजर के द्वारा प्रार्थी का बकाया रकम अभी तक नहीं दिलाया गया है।जिसके कारण प्रार्थी अपने बच्चों की फीस जमा कर पाने में अस्मर्थ है। प्रार्थी के पास कृषि के अलावा अन्य कोई श्रोत नहीं है। वर्तमान समय में ही गन्ना बकाया भुगतान न होने के कारण से प्रार्थी के पुत्र की पढ़ाई बाधित हो रही है। प्रार्थी ने कई बार मिल अधिकारी गणों से कहा कि मेरा गन्ना बकाया भुगतान करवा दे, लेकिन आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। उक्त समस्या को दृष्टिगत रखते हुए गन्ना भुगतान का बकाया रकम वापस दिलाने की नितांत आवश्यक है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know