उतरौला बलरामपुर नगर में स्थित राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज उतरौला के प्रांगण में शुक्रवार को वार्षिकोत्स व समारोह बड़े ही धूमधाम एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार उतरौला प्रतिमा मौर्या के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी परिवार ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया।वार्षिकोत्सवसमा रोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या के अलावा समस्त शिक्षिकाएं एवं शिक्षणेत्तर कार्मिक मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत, देश भक्ति एवं सांस्कृतिक नृत्य सहित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम को प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं। समारोह के दौरान विगत वर्ष की तरह मेधावी छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रतिभा सम्मान के साथ उन्हें सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रतिमा मौर्या ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला, और बालिकाओं को आत्म निर्भर बनकर समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के अन्त में प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया, वार्षिकोत्सव समारोह में विद्यालय के परिवार, छात्राओं एवं अभिभावकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know