*कंपनी सेक्रेटरी लखनऊ चैप्टर का परिणाम घोषित*
*विद्यार्थियों के खिले चेहरे*
*मेहनत मार्गदर्शन और संकल्प की जीत प्रेरणा बने सफल विद्यार्थी*
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आई. सी. एस. आई) ने आज अपनी वेबसाइट के माध्यम से कंपनी सेक्रेटरी कोर्स के सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम और सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम का परिणाम घोषित किया।
लखनऊ परीक्षा केंद्र से सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम के छात्र- छात्राओं में दिलकुशा परवीन, क्रतिका अग्रवाल और नित्या श्रीवास्तवा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रैंक प्राप्त किया, वहीं सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में भानु चित्रांश और तबस्सुम जहां ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय रैंक प्राप्त किया I
इन छात्रों के अलावा सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम के प्रथम समूह के 28 छात्रों, द्वितीय समूह के 21 छात्रों और एक साथ दोनों समूहों के 8 छात्रों ने सफलता हासिल की I
इसी प्रकार सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के प्रथम समूह के 53, द्वितीय समूह के 69 और एक साथ दोनों समूहों के 4 छात्रों ने सफलता हासिल की I
सफल होने वालों में सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम के और सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के आयुषी यादव, कृतिका श्रीवास्तव, नित्या श्रीवास्तव, दिलकुशा परवीन, गर्विता वार्ष्णेया, नेहा श्रीवास्तव, मयूरिका. सुचिता, तबस्सुम जहां, श्रेयम तिवारी, सुमुख खन्ना, वर्णिता तिवारी, निशी मिश्रा, श्रेया अरोड़ा, आफरीन सिद्दीक़ी, निशांत शेखर सिंह, आगोश मलिक आदि हैं I
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know