एसआईआरएफ में आईटीएम कॉलेज ऑफ़ पॉलिटेक्निक महराजगंज को मिला ए ग्रेड


महाराजगंज- आईटीएम कॉलेज ऑफ़ पॉलिटेक्निक को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्टेट इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एसआईआरएफ)२०२६ के अंतर्गत आईटीएम कॉलेज को शिक्षा श्रेणी में प्रदेश स्तर पर ए ग्रेड प्राप्त हुआ हैं इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार में हर्ष का मौहाल बना हुआ है साथ में साथ में विभाग के प्राचार्य डा डीके सिंह को संस्थान के चेयरमैन श्री विनय श्रीवास्तव ने सराहनीय कार्य बताया एवं आईटीएम परिवार को निरंतर उन्नति हेतु शुभकामना संदेश दिया इस ग्रेड नियमित क्लास प्लेसमेंट खेल ख़ुद प्रायोगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम व सामाजिक जागरूकता के आधार पर उत्कृष्ट रैंकिंग प्रदान किया जाता है इस सामूहिक प्रयासो की सराहना करते हुए संस्थान के अध्यक्ष सभी को आगामी प्रतियोगिता में सम्मिलित होने की प्रेरणा प्रदान की।
आईटीएम पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ डी के सिंह ने बताया कि आदरणीय चेयरमैन महोदय विनय श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन तथा संस्थान के कर्मचारियों और शिक्षकों के समर्पण के कारण ही ये उपलब्धि संभव हो सकी है। इस उपलब्धि से पूरे संस्थान में हर्ष का माहौल है । उस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन विनय श्रीवास्तव ने बताया कि मेरा शुरू से इस पिछड़े जनपद को मुख्य धारा की तकनीकी शिक्षा से जोड़ने का ध्येय रहा है ये उपलब्धि उसी कड़ी में एक सकारात्मक कदम है।

उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
उत्तर प्रदेश 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने