जलालपुर (अम्बेडकरनगर)। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता सय्यद अली खामनाई की मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र के शिया बाहुल्य इलाकों जाफराबाद, उस्मानपुर, नगपुर आसीपुर आदि में शोक की लहर दौड़ गई।
सुबह सूचना मिलते ही जाफराबाद स्थित बड़ी मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे। युवाओं ने नारेबाजी करते हुए शोक व्यक्त किया। बड़ी मस्जिद में मौलाना मीसम रज़ा जाहिदी, मौलाना रहबर सुल्तानी और मौलाना मेहदी हसन वाइज ने ईरान पर हमले की निंदा करते हुए अपने विचार रखे।
शाम को सराय चौक स्थित रौज़ा-ए-हज़रत कासिम में शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें हजारों की संख्या में युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। सभा को मौलाना सईद हसन रजाई, मौलाना रईस हैदर, मौलाना सुहैल असगर, मौलाना शौजब, मौलाना जैगम अब्बास, मौलाना कर्रार हुसैन, मौलाना नय्यर जुलकरनैन और मौलाना अब्बास अली फैजी समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर इब्ने अली जाफरी, इनाम हुसैन जाफरी, मीसम रज़ा, गुलाम अब्बास, मोहम्मद अब्बास राजा और अजादार हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एहतियातन प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। एडीशनल एसपी (पूर्वी) श्याम देव बिंद, उपजिलाधिकारी राहुल गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह, कोतवाल अजय प्रताप यादव व जहांगीरगंज प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह समेत सर्किल के विभिन्न थानों की पुलिस बल तैनात रही। अधिकारियों ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
Author



एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know