बलरामपुर -जनपद के सभी 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में कुल 1671 मरीजों को उपचार मिला। लाभार्थियों में 783 पुरुष, 698 महिलाएं और 190 बच्चे शामिल रहे।
मेलों में सामान्य स्वास्थ्य जांच, बीपी-शुगर, टीबी, कुष्ठ, नेत्र व दंत रोगों की जांच, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, टीकाकरण तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसई और बलदेव नगर में आयोजित मेलों का निरीक्षण किया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know