बलरामपुर- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन द्वारा बलरामपुर का किया गया क्षेत्र भ्रमण, शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का लिया गया जायजा।
पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज, गोण्डा अमित पाठक व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना कोo नगर में भ्रमण कर शांति एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया।
गश्त के दौरान दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों तथा राहगीरों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं तथा व्यापारियों से अपील की कि यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे या कोई असामाजिक गतिविधि संज्ञान में आए, तो तुरंत डायल 112 एवं स्थानीय पुलिस को सूचित करें ताकि तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
महोदय द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील स्थानों पर कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस बल के साथ क्षेत्र में सतर्क एवं भ्रमणशील रहेंगे जिससे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अकुंश लगाया जा सके।
जनपद पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने हेतु व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री, प्रभारी निरीo थाना कोo नगर व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know