बलरामपुर- घटना कुछ इस प्रकार है कि - दिनांक 27.02.2026 को वादी निवासी थाना कोo देहात जनपद बलरामपुर द्वारा थाना कोo देहात पर उपस्थित आकर सूचना दी गई कि उनकी पुत्री जिसकी उम्र करीब 13 वर्ष जो मानसिक दिव्यांग है जो अपने घर से खेत की ओर अपनी माँ के पास जा रही थी रास्ते में गाँव के किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला- फुसला कर कुआंनों जंगल के पास उसके साथ दुष्कर्म किया। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-57/2026 धारा-65(1) BNS व ¾(2) पास्को एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

     *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा थाना को0 देहात क्षेत्रान्तर्गत नबालिक के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के सफल अनावरण के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री*  के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री गिरजेश तिवारी, थाना कोo देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 01.03.2026 को थाना को0 देहात पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 57/2026 धारा 65(1)/137/115(2) BNS व 3/4(2) पाक्सो एक्ट थाना कोo देहात बलरामपुर से सम्बन्धित विवेचना पश्चात प्रकाश में आये अभियुक्त की सीसीटीवी फुटेज, गवाहो, घटना स्थल निरीक्षण एवं अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त मोनू उर्फ मकसूद अली पुत्र नजर अली निवासी ग्राम वाहिद नगर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को पुलिस टीम द्वारा तलाश पतारसी/सुरागरसी कर श्रीनगर जुआथान के मनिकाकोट नाला पुल के पास से अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। 
 अभियुक्त के पास से जमा तलाशी में  एक अदद मोबाइल फोन वीवो व नगद ₹50/- (एक नोट) बरामद हुआ।
    पूछताछ में अभियुक्त ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि दिनांक 27.02.2026 की शाम वह अपनी साइकिल से घर से जुआथान बाजार की ओर जा रहा था। पंडितडिहवा मोड़ के पास उसके गांव की लड़की अकेली मिली। उसने उसे बहला-फुसलाकर बर्गर/टिकिया खिलाने व बाजार घुमाने के बहाने साइकिल पर बैठाया और कुआनों जंगल ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। लड़की द्वारा विरोध करने पर उससे मारपीट भी की तत्पश्चात उसे जुआथान के पास छोड़कर भाग गया। 

                हिन्दी संवाद न्यूज से
                 रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने