उतरौला बलरामपुर - विकास खण्ड उतरौला अन्तर्गत ग्राम पंचायत बभनी बुजुर्ग में हुए मनरेगा में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आरिफ़ अख्लाक चौधरी पुत्र अख्लाक अहमद नेजिलाधिकारी बलरामपुर को एक प्रार्थना पत्र देकर कहा कि सचिव की मिली भगत से ग्राम प्रधान अमरेश चौधरी पुत्र स्वर्गीय राम अचल चौधरी ने अपने सगे भाइयों मनीष चौधरी व राजेश चौधरी के खातों में वित्तीय वर्ष 2021- 22 से लेकर 2024- 25 तक कई माह में कई किस्तों के द्वारा ग्राम निधि का पैसा भेजा गया है,जो पैसा भेजा गया है,न तो इनके भाइयों के द्वारा मनरेगा में आज तक कोई मजदूरी नहीं की है, और न ही इनके द्वारा कोई भी ठेकेदारी का लाइसेंस इन लोगों के नाम से नहीं है।इसी प्रकार अधिकारियों और कर्मचारियों की मिली भगत से ग्राम सभा में व्यापक रूप से ही भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इसकी जांच कराकर उचित कार्य वाही करने की नितांत आवश्यक है। ताकि ग्राम सभा का पैसा/ सरकारी धन का दुरुपयोग न हो सके।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने