उतरौला बलरामपुर- विकास खण्ड श्रीदत्तगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत गायडीह के निवासी नफीस अहमद पुत्र नसीम शाह, मोहम्मद अनीस पुत्र इदरीश शाह, मसीहुद्दीन पुत्र शमसुद्दीन ने थाना दिवस पर एक प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी उतरौला को देकर कहा कि नवीन पर्ती जिसका गाटा संख्या 64 रक्बा o,220 यानी की 10 कड़ी पर अवैध तरीके सरकारी खड़ंजा को छोड़कर प्रार्थी गणों की भूमि पर ही पीला ईंट का खड़ंजा लगवा रहे हैं। जबकि सरकारी खड़ंजा जो कि लगभग दस कड़ी का अपने ही मेली मददगार को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी खड़ंजा को छोड़ रहे हैं जो कि अवैध है,ऐसी स्थिति में उच्च स्तरीय जांच कराकर विपक्षी ग्राम प्रधान के विरुद्ध कार्यवाही करवाते हुए सरकारी खड़ंजा को रास्ते पर खड़ंजा लगवाया जाना जनहित में आवश्यक है। प्रार्थी गणों के प्रार्थना पत्र पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए उचित कार्यवाही किए जाने की नितांत आवश्यक है।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने