जलालपुर, अंबेडकर नगर में होली पर्व को लेकर रविवार को बाबा पलटू साहब के हाता में एक अहम बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद राष्ट्रीय परिषद सदस्य राम प्रकाश यादव ने कहा, "होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है। यह हम सबका दायित्व है कि इस त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाएं और किसी भी तरह की अफवाह या विवाद से दूरी बनाए रखें।"
बैठक की अध्यक्षता रामलीला समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी और नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने की। सुरेंद्र सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार होली मिलन समारोह का आयोजन बुधवार को दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक पलटू साहब मंदिर के सामने किया जाएगा।
पंडित रामदौर मिश्र ने त्योहार से जुड़ी धार्मिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि होलिका दहन 2 मार्च 2026, सोमवार को रात 4:56 बजे के बाद (सूर्योदय से पहले) किया जाएगा। वहीं, 3 मार्च 2026, मंगलवार को ग्रहण सूतक दिन में 10:54 बजे से शुरू होगा। ग्रहण के चलते होली समारोह का मुख्य कार्यक्रम 4 मार्च 2026, बुधवार को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ नेता संजीव मिश्र, बेचन पांडे, कृष्ण गोपाल गुप्त, अरुण मिश्र, विकास निषाद, विनय मिश्र, गोलू जायसवाल, शिवम आर्या और सोनू गौड सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संजीव मिश्र ने बताया कि यह बैठक आगामी होली मिलन समारोह की तैयारियों और त्योहार के दौरान सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से बुलाई गई थी।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know