बलरामपुर /नगर के डिवाइन पब्लिक स्कूल के नवनिर्मित भवन का रविवार को विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
डिवाइन पब्लिक स्कूल के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में SSB कमांडेड  मनोरंजन कुमार पांडे , सदर विधायक पलटू राम , तुलसीपुर विधायक  कैलाश नाथ शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि  डीपी सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
स्कूल के डायरेक्टर आशीष उपाध्याय ने बताया यह पूरे नगर के लिए गौरव का विषय है की बेहतर शिक्षा के लिए समर्पित डिवाइन पब्लिक स्कूल अब अपने निजी भवन मे संचालित होने जा रहा है। विद्यालय के प्रदर्शन और लगन को नगर के सम्मानित अभिभावकों ने सराहा और विस्वास जताया यही हमारे लिए सबसे बड़ी पूँजी है। हमारे शिक्षक पूरी लगन और मेहनत से कार्य करते हुए बच्चों के चतुर्दिक विकास मे लगे हैं। निज़ी भवन मे और भी अधिक ऊर्जा के साथ कार्य किया जायेगा।

उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने