बलरामपुर- जिलाधिकारी बलरामपुर विपिन कुमार जैन व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा आगामी त्योहार होली, ईद-उल-फितर व रामनवमी के दृष्टिगत चौकी मथुरा बाजार थाना ललिया कस्बा व थाना पचपेड़वा कस्बा में भ्रमण कर चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया।
गश्त के दौरान दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों तथा राहगीरों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। तथा व्यापारियों से अपील की कि यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे या कोई असामाजिक गतिविधि संज्ञान में आए, तो तुरंत डायल 112 एवं स्थानीय पुलिस को सूचित करें ताकि तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
तत्पश्चात महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा नियमित गश्त एवं पैदल भ्रमण के माध्यम से क्षेत्र में पुलिस की सतत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, जिससे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके एवं आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हो।
जनपद पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने हेतु व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी ललिया डीoकेo श्रीवास्तव तथा प्रभारी निरीक्षक ललिया श्री अशोक कुमार सिंह , प्रभारी निo थाना पचपेड़वा ओoपीo चौहान व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know