बलरामपुर - पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु इंडो नेपाल बॉर्डर पर एस एस बी बेलभरिया व चौकी इंचार्ज मझगवा मय हमराह द्वारा क्षेत्र संवेदनशील स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सतर्क दृष्टि बनाये रखते हुए पैदल गश्त किया गया।
नेपाल के सीमावर्ती गाँवों में निरन्तर पैदल गस्त कर दौरान संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की गयी व इण्डो नेपाल बार्डर पर होने वाली असामाजिक गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। भारत- नेपाल राष्ट्र की सीमा पर सतर्क दृष्टि रखने के हेतु समय-समय पर सीमा से सटे हुए गावों के ग्राम सुरक्षा समिति व संम्भ्रान्त व्यक्तियों को मादक पदार्थों की तस्करी ,मानव व गौ तस्करी, अवैध कटान व अन्य संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के बारे मे लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देनें के बारें मे बताया जा रहा है, जिससे पुलिस द्वारा इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अकुंश लगाया जा सके।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know