मुख्यमंत्री से लगाई गुहार: अनाथ गांव की तरह उपेक्षित पड़ा ग्राम–दर्जाचक (पंडितपुर)

महराजगंज (फरेंदा): जनपद महराजगंज के फरेंदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम–दर्जाचक (पंडितपुर), ग्राम पंचायत–सोहरवलिया कला के ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थना पत्र भेजकर गांव की जर्जर सड़क और रुके विकास कार्यों को लेकर गंभीर चिंता जताई है।
ग्रामीणों का कहना है कि आज़ादी के दशकों बाद भी उनका गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। मुख्य समस्या दक्षिणी मुख्य मार्ग की है, जो खड़ंजा तक भी नहीं पहुंच पाया है। बरसात के दिनों में हालात बदतर हो जाते हैं और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। मरीजों, स्कूली बच्चों और दैनिक यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में स्थानीय विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक सड़क निर्माण और विकास कार्यों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। इससे लोगों में निराशा और आक्रोश बढ़ रहा है।
प्रार्थना पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में प्रमुख रूप से प्रमोद पाण्डेय, आचार्य जय शंकर पाण्डेय, श्रीनिवास पाण्डेय, ब्रजभूषण पाण्डेय, वशिष्ठ पाण्डेय, जमुना पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, आशीष पाण्डेय, अजय पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय, फेकू प्रसाद, अजित कुमार, राकेश गौतम, प्रदीप कुमार पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, परशुराम मिश्रा, रामदेव कलाबाज, मंगल कलाबाज, पारस शर्मा, आशीष कन्नौजिया, अनूप पाण्डेय, मिट्ठू, रामस्वरूप, श्रीकांत, सर्वजीत, पुजारी, हरिशंकर पाण्डेय, राममोहन मिश्रा सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल हैं।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव की सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने