![]() |
| तहसील समाधान दिवस पर शौचालय हेतु आवेदन देती वृद्धा। |
शनिवार को तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंची वृद्धा गुलाबधारी देवी पत्नी स्वर्गीय देवी शरण ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पीड़ा सुनाई। उन्होंने बताया कि शौचालय निर्माण के लिए उन्होंने पहले भी कई बार आवेदन किया था, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने बिना मौके की सही जांच किए ही फर्जी रिपोर्ट लगाकर कागजों में शौचालय बनवा दिया।
वृद्धा का आरोप है कि न तो उनके घर पर शौचालय बनाया गया और न ही उन्हें योजना के तहत मिलने वाली कोई धनराशि दी गई। इसके बावजूद कागजों में निर्माण दिखाकर सरकारी योजनाओं की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मजबूर होकर उन्हें बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
वृद्धा ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर शौचालय निर्माण कराने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में मौके पर मौजूद एडीओ फिरदौस आलम ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Author
![]() |
| Jeevan |


एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know