बलरामपुर- भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन सदर विधायक पल्टूराम के शिविर कार्यालय पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जनपद प्रभारी राहुल राज रस्तोगी,सदर विधायक पल्टूराम तथा मुख्य वक्ता अनूप चंद गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण से संगठन की कार्यशैली और विचारधारा को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य है।
मुख्य वक्ता अनूप चंद गुप्ता ने प्रशिक्षण सत्र में संगठन की कार्यपद्धति,कार्यकर्ता की भूमिका तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। वहीं जनपद प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के संयोजक अजय सिंह पिंकू ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में सदर विधायक पल्टूराम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण ही संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष आनंद राज,नगर महामंत्री जयंत सिंह धर्म,मनीष तिवारी,नगर उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा,विनोद गिरी,सपना पांडे, संजय गुप्ता,नगर मंत्री तरंग श्रीवास्तव,मनोज यादव,अशोक कुमार गौतम,ज्योत्सना शुक्ला,सभासद नंदलाल तिवारी,सुभाष पाठक,संदीप कुमार मिश्रा,राघवेंद्र कांत सिंह मंटू,सिद्धार्थ साहू,सरिता शुक्ला,साधना पांडे,झूमा सिंह,ललित तिवारी,संजय शर्मा,संतोष कुमार श्रीवास्तव,कृष्ण गोपाल गुप्ता,पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष आलोक रंजन पांडे,राकेश कुमार ओझा,प्रवीण कुमार सिंह,चंदन वर्मा,आनंद सिंह,शैलेंद्र सिंह,संतोष कुमार साहू,अरविंद जायसवाल,विकास चंद्र मिश्रा,राजेंद्र प्रसाद,अभिषेक शर्मा,गोलू राम,कुमार वर्मा,अमरेंद्र कुमार गुप्ता, धीरज मोदनवाल,राजेश मिश्रा,सुशील कुमार, शिवम कश्यप, अनिल कुमार गुप्ता, अंकित साहू,मोहन मिश्रा,आलोक दुबे, अंकित तिवारी,शिवम मौर्य,अक्षय शुक्ला, सभासद प्रतिनिधि हरिश्चंद्र गोयल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष निखिल कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बृजेंद्र तिवारी,डीपी सिंह बैस(जिला मीडिया प्रभारी),पंकज सिंह (ब्लॉक प्रमुख रेहरा) तथा वंदना पासवान (पूर्व जिला महामंत्री भाजपा) ने भी सत्र लेकर कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक विषयों पर प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम के अंत में संगठन को और मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know