कांशीराम जयंती को लेकर बसपा की बैठक, लखनऊ कार्यक्रम में शामिल होंगे हजारों कार्यकर्ता


अयोध्या मंडल प्रभारी का स्वागत करते बसपा कार्यकर्ता 

 जलालपुर, अंबेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक व बहुजन आंदोलन के प्रणेता मान्यवर कांशीराम की जयंती को धूमधाम से मनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को 280 विधानसभा जलालपुर क्षेत्र के मंगुराडिला स्थित मैरिज हाल में बसपा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजबहादुर गौतम ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बसपा अयोध्या मंडल के मंडल प्रभारी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम नयन निर्दोष मौजूद रहे।


बैठक में आगामी 15 मार्च को कांशीराम स्मारक स्थल, पुरानी जेल रोड लखनऊ में बामसेफ, डीएस-4 और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी पर चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में बसपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शुभचिंतक और समर्थक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए सैकड़ों वाहनों का काफिला जलालपुर से लखनऊ के लिए रवाना होगा।


 मुख्य अतिथि राम नयन निर्दोष ने कहा कि कांशीराम ने समाज के वंचित और शोषित वर्गों को संगठित कर उन्हें राजनीतिक पहचान दिलाने का कार्य किया। उन्होंने कांशीराम के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।


सभा को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि 

बैठक में विधानसभा प्रभारी अनिल कुमार वर्मा, रामराज गौतम, अनिल शर्मा (पूर्व उपाध्यक्ष बसपा अंबेडकरनगर), सुरेश कुमार निषाद, कमला प्रसाद पाल, धीरेंद्र कुमार यादव, अवधेश यादव, समीर चौधरी, अंश कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, रामदरश गौड़, पंकज कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता हरिराम अंबेश, विधानसभा महासचिव द्रुपद भास्कर, आलोक कुमार सिंह, दुर्गेश कुमार सिंह, राजेश दुबे, अनिल कुमार अग्रहरी सहित सभी सेक्टर अध्यक्ष और महासचिव मौजूद रहे। बैठक का संचालन बसपा के जिला कार्यकारी सदस्य व वरिष्ठ नेता तिलकधारी गौतम ने किया।


        Author 

Jeevan 


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने