उतरौला बलरामपुर- विकास खण्ड उतरौला अन्तर्गत ग्राम पंचायत लालगंज के प्राथमिक विद्यालय में सिकरा माफी के डाइट प्रवक्ता अब्दुल वदूद के द्वारा शनिवार को औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पी एस लाल गंज में सभी शिक्षक अपनी अपनी कक्षाओं मे पठन पाठन मे व्यस्त पाए गए। तो वहीं पी एस सिकरा माफी में शिक्षा मित्र लक्ष्मी देवी बहुपक्षीय शिक्षण कार्य करती हुई नजर आईं। जब कि प्रधानाध्यापक नेहा गर्ग व रश्मि जाय सवाल अवकाश पर ही पाई गई। उन्होंने विद्या लय के भौतिक परिवेश स्वच्छता एवं रखरखाव की प्रशंसा की गई।
उन्होंने शिक्षकों से खेल सामग्री के उपयोग, प्रबन्ध समिति की मासिक बैठक और पुस्तकालय के रख रखाव के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। प्रधानाध्यापक शहनाज़ बेगम के द्वारा उन्हे निपु ण छात्र प्रोफाइल, मध्यान भोजन, निपुण विद्यालय कार्य योजना, छात्र उपस्थिति हेतु प्रयास व छात्र हित मे किए जाने वाले अनेक कार्य को दिखाया गया। विद्यालय में किसप्रकार से सक्रिय पुस्तकालय संचालित किया जाता है। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं से भी जान कारी ली। प्रवक्ता अब्दुल वदूद ने अलग अलग कक्षाओं के मेधावीछात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर रेहाना खातून, नीलू पाण्डेय, अनीता मिश्रा, इमरान अली शाह आदि लोग उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know