उतरौला बलरामपुर - शुक्रवार को बीती रात्रि में मोहल्ला रफी नगर में स्थित ईमाम बारगाह मीर नाजिम हुसैन के इमाम बाड़े पर डॉक्टर आरिफ रिजवी के अगवाई में ईरान के सर्वोच्च नेता और दुनिया भर में शिया समुदाय के प्रमुख धर्म गुरु आयतुल्लाह अली खामेनाई की शहादत के सिलसिले में एक शोक सभा का आयो जन किया गया। शोक सभा में क्षेत्र के धर्म गुरुओं और कवियों के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग भी शामिल होकर आयतुल्लाह खामेनाई को यादकिया
शोक सभा को सम्बोधित करते हुए मौलाना जायर अब्बास ने कहा कि आयतुल्लाह खामेनाई की शहादत में शिया समुदाय के अगुवा ही नहीं बल्कि अपने देश का एक पुराने दोस्त को भी खो दिया है। मौलाना मुहम्मद अली जैदी साहब ने कहा, कि सत्य के मार्ग पर जो जितनी बड़ी कुर्बानी देता है। उसको संसार में ही उससे ज्यादा इज्जत मिलती है। आयतुल्लाह खामे नाई की शहादत इस बात का जीता जागता एक सबूत है।मौलाना फिदा हुसैन साहब ने अपने सम्बोधन में सवाल करते हुए कहा कि क्या ईरान के आय तुल्लाह खामेनाई उनके पूरे परिवार और स्कूल भवन पर अमेरिका इजराइल के द्वारा बम के हमले से एक सौ अस्सी मासूम बच्चों बच्चियों की मौत पर कितने लोगों ने शोक और सवाल किया।
डॉक्टर आरिफ रिजवी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा किजिस तरह कर्बला में ईमाम हुसैन की शहादत के बाद दीने इस्लाम को नई जिन्दगी मिली है उसी तरह आयतुल्लाह खामेनाई की शहादत के बाद दुनिया में एक नया इंकलाब आएगा। अन्त में सबने मिलकर अपने देश की तरक्की कामयाबी और अमन चैन के लिए दुआएं भी मांगी।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने