उतरौला बलरामपुर - आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला के मोहल्ला आर्य नगर के निवासी राम चन्दर जायसवाल एडवोकेट के सुपुत्र डाक्टर अखिलेश जायसवाल ने केजीएमयू से एम बी बी एस पास आउट एम डी दिल्ली एक प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज से डिग्री हासिल कर पूरे उतरौला विधान सभा का नाम रोशन किया, और डी एम नेफ्रो में भी इनका दाखिला होने वाला है।आज डॉक्टर अखिलेश जायसवाल के आगमन पर उतरौला में स्थित साजिदा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डाक्टर एहसान खान ने अंग वस्त्र पहनाकर और बुकलेट देकर उन्हें सम्मानित किया,और अस्पताल के सभी कर्मचारियों के द्वारा उनका भव्य स्वागत भी किया गया। इस मौके डॉक्टर अताउल्लाह खां,रमेश कुमार गुप्ता एडवोकेट, पूर्व प्रधान नौशा खां, शादाब माबिया, सुहेल खान, सतीश कुमार गुप्ता, सनी गुप्ता,के अलावा हॉस्पिटल के तमाम लोग मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know