Sandeep Journalist (पत्रकार)

अंबेडकर नगर। जलालपुर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान करने में पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव जी का योगदान बेमिसाल है। उनकी ईमानदारी, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा ने भाजपा को क्षेत्र में न केवल स्थापित किया बल्कि इसे ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

हाल ही में उत्तर प्रदेश भाजपा के चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र पांडेय जी के साथ उनकी मुलाकात चर्चा का विषय बनी। यह मुलाकात न केवल संगठनात्मक दिशा को लेकर थी, बल्कि रामप्रकाश यादव जी के अनुभवों और विचारों को साझा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी था।

     रामप्रकाश यादव जी का समर्पण और संघर्ष 

रामप्रकाश यादव जी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत साधारण कार्यकर्ता के रूप में की थी। संगठन को मजबूत बनाने के लिए उन्होंने गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार किया। अपने संघर्ष और कड़ी मेहनत से उन्होंने भाजपा को जलालपुर में वह पहचान दिलाई जो पहले असंभव सी लगती थी।

              ईमानदारी और नेतृत्व क्षमता

उनकी नेतृत्व क्षमता और ईमानदारी की हर कोई प्रशंसा करता है। चाहे संगठन के कार्यकर्ता हों या आम जनता, सभी उनके व्यक्तित्व और उनके काम की सराहना करते हैं। वे संगठनात्मक फैसलों में पारदर्शिता और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की नीति में विश्वास करते हैं। यही कारण है कि भाजपा को जलालपुर क्षेत्र और जनपद -अम्बेडकर नगर में मजबूत जनाधार मिला।

    भविष्य की योजनाएं और संगठन की मजबूती 

रामप्रकाश यादव जी का मानना है कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना होगा। उनकी योजना है कि भाजपा के मूल विचारधारा को हर घर तक पहुंचाया जाए और युवाओं को संगठन से जोड़ा जाए क्योंकि 
युवा ही संगठन की शक्ति है।

          डॉ. महेंद्र पांडेय से हुई महत्वपूर्ण चर्चा

लखनऊ में डॉ. महेंद्र पांडेय के साथ हुई चर्चा में संगठन की वर्तमान स्थिति, चुनावी तैयारियां और भाजपा के विस्तार पर गहन विचार-विमर्श हुआ। रामप्रकाश यादव जी ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया।

रामप्रकाश यादव जी की भूमिका केवल एक पूर्व जिलाध्यक्ष की नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक की है, जो अपने अनुभव और कड़ी मेहनत से पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले गए। उनकी यह यात्रा हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है, जो राजनीति को सेवा और ईमानदारी का माध्यम मानता है।

जलालपुर से अंबेडकर नगर तक भाजपा को मजबूत आधार दिलाने वाले रामप्रकाश यादव जी जैसे नेताओं की मेहनत और योगदान हमेशा सराहनीय रहेगा।

किसी भी प्रकार के विज्ञापन , खबर या हिंदी संवाद न्यूज़ से जुड़ने के लिए संपर्क करें। 
Team Head, Hindi Samvad News 
हिंदी संवाद न्यूज़। दिल से हिंदी।
   Mo.9455148926

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने