जलालपुर ,अंबेडकरनगर.। नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, जलालपुर में आयोजित चार दिवसीय अंतरराज्यीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को धूमधाम से हुआ। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव तथा बोधिसत्व यूनिवर्सिटी की चांसलर डॉ. मधुलिका सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इससे पूर्व, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने आचार्य नरेंद्र देव और स्व. अनिरुद्ध सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। अपने संबोधन में गिरीश चंद यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं महिला हॉकी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी,पूर्व सांसद रितेश पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा, चेयरमैन ओमकार गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, मिथिलेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51,000 रुपये, उपविजेता को 31,000 रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर को 11-11 हजार रुपये से सम्मानित किया जाएगा।
पहले दिन दर्शकों को जबरदस्त हॉकी एक्शन देखने को मिला। मुकाबलों की रोमांचक कमेंट्री कुलवीर सिंह ने की, जिसने मैदान पर खेल के हर उतार-चढ़ाव को दर्शकों तक पहुंचाया। आधिकारिक टीम मनीष द्विवेदी, खुर्शीद अहमद, आशा आगरा, मेराज गोरखपुर, परवेज अख्तर (देवरिया), चाँदनी सोनकर आज़मगढ़ मौजूद रही।खिलाड़ियों ने अपने हुनर और जुझारूपन का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे पूरे टूर्नामेंट के प्रति रोमांच पैदा हो गया है। कार्यक्रम का संचालन अनुपमा सिंह और आशुतोष सिंह ने किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संयोजक देवेश मिश्र, कोषाध्यक्ष आनंद जायसवाल, सचिव सनी पाण्डेय, सह-संयोजक आशुतोष सिंह, सहनवाज ने अहम भूमिका निभाई।इस अवसर पर विहिप जिलाध्यक्ष हृदयमणि मिश्र , एसडीएम राहुल गुप्ता,जिला मंत्री चन्द्रिका प्रसाद,पंकज वर्मा, सीओ अनूप कुमार सिंह, कोतवाल अजय प्रताप यादव, वरिष्ठ नेता के.के. मिश्र,राम किशोर राजभर,संजीव मिश्र,शिवपुजन वर्मा, संतोष सिंह, सुमित्रा त्रिपाठी , कृष्ण अग्रहरि, आदित्य गोयल,नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, शाश्वत मिश्र , आशाराम मौर्या, विकास सोनकर,रामवृक्ष भार्गव, सुरेश गुप्त, अमित गुप्त, संतोष गुप्ता, गौरव उपाध्याय, सप्रिय गोयल, राजकुमार सोनी,मनोज पांडे, बेचन पांडे,सीताराम अग्रहरि, इशहक अंसारी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।
चार दिवसीय अंतरराज्यीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का धूमधाम से शुभारंभ, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ


एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know