ट्रॉफी संग निकला जोश का जुलूस, हॉकी के रंग में रंगा जलालपुर


जलालपुर (अम्बेडकरनगर)। अंतर राज्य हॉकी टूर्नामेंट से पहले नगर पूरी तरह खेल के रंग में रंगा नजर आया। 9 अप्रैल से शुरू होने वाले टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ जब नगर भ्रमण किया तो सड़कों पर उत्साह उमड़ पड़ा।


अभिनव क्लब के अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में निकले इस भव्य जुलूस में स्पोर्ट कॉलेज की महिला हॉकी टीम, अभिनव क्लब की महिला टीम और अमर गांधी बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं जोश और उत्साह के साथ शामिल रहीं। खिलाड़ियों के हाथों में ट्रॉफी और चेहरे पर जीत का जुनून साफ झलक रहा था।



नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए इस रैली का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया, जिससे माहौल पूरी तरह खेलमय हो गया।


इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे, जिससे पूरे कार्यक्रम में अलग ही ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।


बता दें कि 9 अप्रैल से शुरू होने वाले अंतर राज्य हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ आर पी सिंह (अध्यक्ष उत्तर प्रदेश हॉकी व खेल निदेशक, उत्तर प्रदेश सरकार) भी मौजूद रहेंगे।


प्रतियोगिता में अभिनव क्लब जलालपुर (होस्ट टीम), उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर प्रदेश पुलिस, उत्तर रेलवे, महिला छात्रावास अयोध्या, नागपुर हॉकी एकेडमी, हरदोई हॉकी टीम, मानसी फाउंडेशन मुंबई, कुमकुम अकैडमी कोलकाता, एलेक्स पंजाब स्टेडियम तथा एकलव्य स्टेडियम अंबेडकर नगर सहित कई टीमें भाग लेंगी। इसी क्रम में जनपद के एकलव्य कि स्टेडियम टीम कप्तान अरुणिमा के नेतृत्व में नैन्सी, मधुलिका, मुस्कान और सुषमा आदि खिलाड़ियों संग रोड शो में शामिल हुई।



  Author 

जीवन 


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने