उतरौला बलरामपुर तहसील उतरौला के सभागार में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मदन मोहन श्रीवास्तव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार पाण्डेय को छः मतों से पराजित किया।

अध्यक्ष मदन मोहन श्रीवास्तव को 62 व अशोक कुमार पाण्डेय को 56 मत मिले। इस पद पर मदन मोहन श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर देवी बक्स, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर सुनील शिल्पकार, मंत्री पद हेतु मनोज कुमार यादव, उपमंत्री के पद पर दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष के पद पर आशुतोष श्रीवास्तव व आडिटर के पद पर श्रीमती गीता के खिलाफ कोई प्रत्याशी न होने पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। उसके बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह के समय राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने फूल माला पहनाकर उन्हें शपथ भी दिलाई गई।

हिन्दी संवाद न्यूज़ से
असगर अली की रिपोर्ट
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know