Deled एवं B.Ed पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी UP GIC में अब कक्षा 6 से 8 के लिए अलग से भर्ती होगी।

वह विद्यालय जो कक्षा 6 से 12 या 6 से 10 संचालित है उसमे कक्षा 6 से 8 के लिए उच्च प्राथमिक स्तर टीईटी ही पात्र हैं।
UP GIC LT भर्ती विवाद में उच्च न्यायालय ने महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। 
Writ-A याचिका—संख्या 11604/2025 और 18038/2025 पर सुनवाई करते हुए मा0 न्यायालय ने राज्य सरकार को कक्षा 6-8 में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को अनिवार्य योग्यता के रूप में शामिल करने का निर्देश दिया।

याचिकाकर्ताओं की ओर से तर्क दिया गया कि NCTE 23 अगस्त 2010 की अधिसूचना के अनुसार कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए TET उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जबकि UP (GIC सहायक अध्यापक) सेवा नियम, 1983 के नियम 8 में इस अनिवार्यता को शामिल नहीं किया गया है। यह भी बताया गया कि Right of Children to Free and Compulsory Education Act 2009 की धारा 23 के तहत NCTE को न्यूनतम योग्यता निर्धारित करने का अधिकार प्राप्त है।

👉 इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उक्त दोनों याचिकाओं पर सुनवाई की, जिनमें उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती नियम (Rule 8) को चुनौती दी गई थी।
मुख्य बिंदु:
याचिकाकर्ताओं ने कहा कि National Council for Teacher Education (NCTE) के 2010 के नियम के अनुसार कक्षा 6–8 के शिक्षक बनने के लिए TET पास होना जरूरी है।
लेकिन UP के नियम (Rule 8) में यह शर्त शामिल नहीं थी, इसलिए यह कानून के खिलाफ (ultravires) है।
कोर्ट ने पाया कि:
राज्य में कई स्कूल (904) ऐसे हैं जहाँ कक्षा 6–12 तक पढ़ाई होती है।
फिर भी TET की शर्त स्पष्ट रूप से लागू नहीं की गई।
भर्ती विज्ञापन (28 जुलाई 2025) में यह भी स्पष्ट नहीं था कि शिक्षक किस कक्षा के लिए भर्ती हो रहे हैं।
कोर्ट का निर्णय:
Rule 8 में कमी (gap) पाई गई, इसलिए उसमें TET पास को अनिवार्य योग्यता जोड़ने का आदेश दिया गया।
भर्ती विज्ञापन में सुधार (corrigendum) जारी कर यह स्पष्ट करने को कहा गया कि भर्ती केवल कक्षा 9–10 के लिए है।
राज्य सरकार को नियम संशोधन करने का निर्देश दिया गया।
निष्कर्ष:
👉 कोर्ट ने माना कि TET जरूरी है (कक्षा 6–8 के लिए) और राज्य के नियम में सुधार जरूरी है, इसलिए आंशिक रूप से याचिकाएं स्वीकार की गईं।
👉 UP GIC में संचालित कक्षा 6-8 के लिए अलग से Deled/B.Ed एवं जूनियर (6-8) TET उत्तीर्ण की भर्ती भर्ती होगी


उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
उत्तर प्रदेश 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने