बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
लोनी में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर हिंदू रक्षा दल द्वारा आयोजित “हिंदू धर्मोदय यात्रा” हर वर्ष की भांति इस बार भी यात्रा में हजारों संख्या में कार्यकर्ताओं और सनातन धर्म प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा में शामिल विभिन्न एवं अद्भुत झांकियों ने दर्शकों का मनमोह लिया। यात्रा का आरंभ 100 फुटा रोड बिजली घर नाईपुरा से हुआ जहां आसपास की विभिन्न कॉलोनियों से एकत्रित होकर कार्यकर्ता 100 फूटा रोड, बिजली दफ्तर,पर पहुंचे । जहां विधिवत हवन-पूजन और आरती के बाद यात्रा हर्षोल्लास व धुमधाम के साथ प्रारंभ हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और संगठन मंत्री अमित प्रजापति ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा बलराम नगर से होते हुए लोनी तिराहे पर पहुंची, जहां विशाल हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गयाl जिसमें बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमियों ने शामिल होकर भक्तिमय माहौल बना दिया और जय श्री राम के जय उद्घोष लोनी तिराहा गूंज उठाl कार्यक्रम के मुख्य संयोजक संगठन मंत्री अमित प्रजापति रहे, जबकि प्रदेश अध्यक्ष श्रवण चंदेल ने आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था का सफल संचालन किया। यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक और धार्मिक विषयों पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिनमें लव जिहाद, गौ माता, अखंड भारत, बेटी बचाओ, नशा मुक्ति और प्रदूषण मुक्ति जैसे विषय प्रमुख रहे। ये झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं और सामाजिक संदेश देने में सफल रहीं। यात्रा मार्ग में जगह-जगह भंडारे, पुष्प वर्षा, प्रसाद वितरण और स्वागत समारोह आयोजित किए गए, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ गया। कार्यक्रम में कई प्रमुख संत-महात्मा और सामाजिक हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें श्री 1008 महामंडलेश्वर अजब दास जी, भैया दास जी, धर्माचार्य अरुण कृष्णा महाराज, प्रीत सिरोही, चौधरी अनिल, अमित जानी, महंत मंगलदास उदासीन, पंडित वैभव शर्मा, ममता सहगल, , महामंडलेश्वर प्रवीण योगी प्रमुख रहे।सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में समाज में एकता, जागरूकता और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया तथा आयोजन की सराहना की। यात्रा के सफल और शांतिपूर्ण संचालन में पुलिस प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन का विशेष योगदान रहा। लोनी पुलिस की व्यवस्था विशेष रूप से सराहनीय रही, वहीं डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी और एसीपी लोनी व अंकुर विहार सहित सभी थाना प्रभारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी।यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी बल भी तैनात रहा, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know