उत्तराखण्ड //केदारनाथ शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में व्यायाम प्रशिक्षित बेरोजगारों ने पूजा अर्चना करने के पश्चात उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री के लिए बाबा का प्रसाद लिया।
साथ ही केदारनाथ विधानसभा की विधायिका श्रीमती आशा नौटियाल जी को प्रसाद देकर मुख्यमंत्री जी से भेट वार्ता व प्रसाद देने एव अपनी समस्या बताने के लिए समय मांगा गया।
इस संबंध में विधायक ने मुख्यमंत्री धामी से मिलाने का आश्वासन दिया है
इस आशय की जानकारी देते हुए बीपीएड बेरोजगार नेता जगदीश पाण्डेय ने बताया प्रदेश के स्कूलो में खेल कूद अध्ययपक के पद खाली है सरकार से लगातार मांग की जा रही है की इन दों के लिए प्रशिक्षित व योग योग्यताधारी युवाओ को मौका दिया जाए। उन्होंने कहा कि हम सभी आशा करते हैं कि जल्द ही हमारी मुलाकात माननीय मुख्यमंत्री महोदय से होगी वह इतने वर्षों से बंद पड़े स्कूलों में व्यायाम शिक्षकों के पद पर जल्द ही भर्ती खोलेंगे और सबपर बाबा केदार की कृपा होगी।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
भारत
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know