सुरों की जादुई शाम में झूम उठा बलरामपुर, कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा मन


‘बलरामपुर महोत्सव-2026’ के प्रथम दिवस की संध्या सुर, संगीत और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रही। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कलाकार मालविका हरिओम, तृप्ति शाक्य एवं हेमंत बृजवासी की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
मालविका हरिओम एवं तृप्ति शाक्य ने अपने मधुर भजनों और सुरमयी गायन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया, वहीं हेमंत बृजवासी की ऊर्जा से भरपूर प्रस्तुति ने युवाओं सहित सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह से गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन द्वारा कलाकारों को सम्मानित किया गया एवं उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन जनपद की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं।
‘बलरामपुर महोत्सव-2026’ का यह पहला दिन सुरों और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा, जिसने उपस्थित सभी दर्शकों को एक यादगार अनुभव प्रदान किया। महोत्सव के आगामी दिनों में भी विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें अधिक से अधिक जनपदवासियों से सहभागिता की अपील की गई है।

कार्यक्रम में महंत देवीपाटन मंदिर योगी मिथिलेश नाथ योगी, मा० विधायक बलरामपुर सदर श्री पल्टूराम, मा० विधायक तुलसीपुर श्री कैलाश नाथ शुक्ला, मा० एमएलसी श्री साकेत मिश्रा, आयुक्त देवीपाटन मंडल श्री शशि भूषण लाल सुशील, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधिगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन भी उपस्थित रहे।

उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने