बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़ 
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने नवनिर्माणाधीन दिल्ली-सहारनपुर मार्ग तथा दिल्ली बेहटा नहर रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। मार्ग पर जलभराव की समस्या वाले स्थानों पर विशेष ध्यान देते हुए विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्ग का निर्माण मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि भविष्य में जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान अधिशासी अभियंता राजाराम, एई ए.के. शर्मा, जेई गुलाब भाटी, नकुल कौशिक एवं संबंधित ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।  विधायक ने बेहटा नहर निर्माण रोड का भी औचक निरीक्षण कर कार्यों की स्थिति का जायजा लिया और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके पूर्व विधायक ने बलराम नगर स्थित कार्यालय पर नगरपालिका, तहसील एवं प्रदूषण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण के कारकों पर गंभीर चर्चा की तथा सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा लोनी क्षेत्र में विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जहां-जहां सहारनपुर मार्ग पर जलभराव की समस्या है, वहां स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्रवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने